फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bulldozer running on encroachment for drain construction

Farrukhabad News: नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer running on encroachment for drain construction
अमृतपुर। सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए बुधवार को एसडीएम ने बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। गांव के 16 लोगों ने टीन शेड आदि डालकर कब्जा कर रखा था। अतिक्रमण हटाने के दौरान नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पानी के निकास के लिए जिला पंचायत से सड़क किनारे नाला का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क किनारे अतिक्रमण होने से नाला निर्माण में दिक्कत आ रही थी। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम गजराज सिंह, कानूनगो मानसिंह, लेखपाल श्याम कुमार, रामजी यादव, सावन यादव व पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे चबूतरे व टीन शेड को जेसीबी से तुड़वाना शुरू किया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। इस दौरान दुकानदारों व राजस्व टीम के बीच कई बार नोक-झोंक भी हुई। दुकानदार जितेंद्र, हरिमोहन, सुरेश सिंह, रामखिलावन, रामप्रसाद, ग्रीश चंद्र, श्याम मोहन, रामकुमार, अविनेश कुमार, विपिन कुमार, हरिकिशन, नन्ही देवी नन्हे, रितु आदि सहित 16 लोग कब्जा किए थे। दुकानदार सचिन सक्सेना के अनुरोध पर एसडीएम ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दे दी। जबकि अन्य ग्रामीणों का मौके पर ही अतिक्रमण हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed