{"_id":"662bfefed3f3c17dbf0e9ba6","slug":"building-under-construction-sealed-on-instructions-of-archeology-department-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110805-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुरातत्व विभाग के निर्देश पर निर्माणाधीन भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुरातत्व विभाग के निर्देश पर निर्माणाधीन भवन सील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द स्थित निर्माणाधीन भवन को पुरातत्व विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को सील कर दिया गया। भवन निर्माण के लिए नक्शा भी पास नहीं कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से पुरातत्व विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
गांव नेकपुर खुर्द स्थित नवाब बंगश खां का मकबरा पुरातत्व विभाग की देखरेख में है। मकबरा से कुछ दूरी पर ही भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें क्लीनिक भी संचालित है। बताया जा रहा है कि करीब 1400 वर्ग फीट में निर्माण हो रहा है। जानकारी पर पुरातत्व विभाग से निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए गए।
इस पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने शुक्रवार को विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता को मौके पर भेजा। उन्होंने क्लीनिक व मेडिकल स्टोर सहित भवन सील कर दिया। अवर अभियंता दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुरातत्व विभाग की भूमि के 100 मीटर की परिधि में कोई भी निर्माण अनुमन्य नहीं है।
विज्ञापन
200 मीटर दूरी पर पुरातत्व विभाग की अनुमति के बाद मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कराया जा सकता है। भवन का बिना नक्शा निर्माण कराने के मामले में विपिन यादव को नोटिस दिया गया है। भवन सील करने की रिपोर्ट पुरातत्व विभाग को भेजी जाएगी।