फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Buddhist Festival from today, Drone

बौद्ध महोत्सव की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Fri, 07 Oct 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Buddhist Festival from today, Drone
संकिसा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। संकिसा में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय बौद्ध महोत्सव की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके साथ स्तूप पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसपी के साथ शुक्रवार को निरीक्षण कर शांतिपूर्ण ढंग से बौद्ध महोत्सव मनाने के निर्देश दिए।
बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में आठ व नौ अक्तूबर को बौद्ध महोत्सव मनाया जाएगा। इसको देखते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संकिसा पहुंचकर बौद्ध स्तूप व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने सीओ कायमगंज से आपसी समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण ढंग से बौद्ध महोत्सव संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने थाना मेरापुर में धर्मगुरु व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बौद्ध महोत्सव में पड़ोसी जनपद से आने वाले अनुयायियों को सूचित किया जाए कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से न आएं। सवारी लाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए जाएंगे। परंपरागत तरीके से हटकर कोई नया कार्यक्रम न कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed