{"_id":"6352f3743d3e964f4823cfab","slug":"bsp-leader-s-block-chief-sent-to-shahjahanpur-jail-farrukhabad-news-knp724545734","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के ब्लाक प्रमुख भाई को शाहजहांपुर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के ब्लाक प्रमुख भाई को शाहजहांपुर जेल भेजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता के ब्लाक प्रमुख भाई को जनपद शाहजहांपुर की जेल में भेज दिया गया है। जेल प्रशासन ने इस संदर्भ में डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे गैंगस्टर के मामले में मैनपुरी जेल में बंद है।
उनके मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन को पुलिस ने 13 अक्तूबर की रात एटा से गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया था।
उनके खिलाफ शहर कोतवाली में तीन धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज थे। इसमें वह फरार थे। जेल प्रशासन की ओर से ब्लाक प्रमुख अमित को जिला जेल में न रखे जाने के संबंध में रिपोर्ट भेजी गई।
इस पर डीएम संजय कुमार सिंह की संस्तुति के बाद ब्लाक प्रमुख को शाहजहांपुर की जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।
जिला जेल अधीक्षक भीमसेन मुकंद ने बताया कि अमित को अधिकारियों के आदेश पर शाहजहांपुर जिला जेल भेज दिया गया है।