फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSA was the inspection of schools

बीएसए ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Fri, 19 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
BSA was the inspection of schools
आवास विकास कालोनी में संचालित रामदीन स्मारक विद्यालय में गुरुवार को हुए हादसे के बाद  शिक्षा महकमे के जिम्मेदाराें की नींद टूटी है। शुक्रवार को जिला बेसिक  शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने नगर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त स्कूलों का ताबड़तोड़  निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इन्हें कहीं मान्यता बगैर जूनियर स्कूल चलते मिले तो कहीं गुफा में पढ़ाई होती मिली। कड़ाके केकी सर्दी में बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ता देख बीएसए सन्न रह गए। मान्यता प्राप्त स्कूलों में अनियमितताओं पर बीएसए ने छह स्कूलों के प्रबंधकों को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी कर अभिलेख तलब कर लिए  हैं। एक स्कूल की मान्यता समाप्ति की कार्रवाई की गई  है।
विज्ञापन


प्रगति बाल विद्या मंदिर
छत की चहारदीवारी हिलती मिली। स्कूल के पास प्राइमरी तक की मान्यता है लेकिन जूनियर स्कूल चलता मिला। दो कमरों में टीन शेड पड़े हैं। इनकी दीवारें चार इंच की होने के कारण कमजोर हैं। इस पर प्राइमरी की मान्यता समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया। छत के ऊपर की चहारदीवारी को गिराने के आदेश दिए गए।  मान्यता संबंधी अभिलेख बीएसए ने प्रबंधक से मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत भारती बाल विद्या मंदिर
जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता है। कमरों में टीन शेड और छतों पर जाल पड़ा था। खुले में बच्चे पढ़ रहे थे। जीना छोटा था, एक साथ दो बच्चों का उतरना मुश्किल है। बच्चों को स्वच्छ पानी पीने को नहीं मिलता। शौचालय की स्थति खराब है।

यहां जूनियर में 78 व प्राइमरी में 155 बच्चे पढ़ते हैं। बीएसए ने मान्यता समाप्ति संबंधी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश प्रधानाचार्य और प्रबंधक को दिया है।

सरस्वती बालिका विद्यालय जूनियर हाईस्कूल
यह विद्यालय अशासकीय मान्यता प्राप्त है। इसमें प्रधानाध्यापक विद्यालय कार्य से बाहर गई थीं। यहां हिंदी विषय की टीचर मधुलिका ने शिक्षामंत्री का नाम स्मृति ईरानी की बजाए तुलसी बताया। प्रधानमंत्री का नाम करीब 10 मिनट बाद बता पाईं।

बच्चों के लिए जो एमडीएम बना था। वह कम था। बीएसए ने एमडीएम, छात्रसंख्या पंजीकरण रजिस्टर कार्यालय में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

आरडी पब्लिक स्कूल, बनखड़िया
प्राइमरी की मान्यता पर जूनियर स्कूल चलता मिला। प्राइमरी के बच्चे टीन शेड में पढ़ रहे थे। छोटे-छोटे दो शौचालय बने थे जिनमेें गंदगी का अंबार था। छत पर चल रही कक्षाओं के लिए जाने वाले जीने की दीवार निर्माण को देख बीएसए ने प्रबंधक को फटकार लगाई।

प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर दो की जगह एक खाली अग्निशमन यंत्र लगा मिला। यहां दरवाजे के पास बिजली के तारों का जाल फैला था। इससे आग लगने की आशंका है। बीएसए  ने जीने की निर्माणाधीन दीवार को गिराकर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए। तारों के जाल को हटाने और अग्निशमन यंत्र भरवाने को प्रबंधक से कहा है। बगैर मान्यता के चल रहीं जूनियर कक्षाएं लगाने के मामले में प्राइमरी की मान्यता समाप्ति किए जाने का नोटिस जारी किया है।

पीएल जागृति पब्लिक स्कूल
यह स्कूल गुफा में चलता मिला।  यहां छत पर प्रबंधक के पति रहते हैं और नीचे तीन कमरों में शेड पड़े है। इनमें कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं चलती हैं। मुख्य गेट की दीवार और कक्षों तक जाने वाले रास्ते की दीवार चटकी मिली। यह कभी भी गिर सकती है।

यहां शौचालय और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। स्कूल को मान्यता मिल गई थी। चारों तरफ की दीवारें जर्जर हालत में मिलीं। इसकी मान्यता समाप्ति करने की कार्रवाई करने तथा बच्चों को सरकारी दूसरे स्कूल में पंजीकृत कराने का आदेश नगर शिक्षाधिकारी को दिया।

बाल विहार यूनिवर्सल स्कूल, कुटरा
यहां प्राइमरी और जूनियर दो स्कूल चलते हैं। प्राइमरी की कक्षाएं खुले में टीन शेड के नीचे चलती हैं। जूनियर की कक्षाओं के लिए भवन बना है। टीन शेड में पढ़ रहे बच्चे सर्दी से ठिठुर रहे थे। स्कूल में लगभग 1000 बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा तीन के बच्चों से 250 रुपये फीस वसूली जाती है।

इसमें मान्यता व टीचरों की योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र तलब किए है। प्रबंधक व प्रधानाचार्य को बैठने की पर्याप्त क्षमता न होने पर बच्चों का प्रवेश लिए जाने के मामले में नोटिस जारी किया है।

बिना जांच किए दी जाती थी मान्यता
बीएसए के मुआयने में स्कूल मान्यता के मानक से बाहर मिले हैं। ऐसे में साफ है कि नई मान्यता और नवीनीकरण ऐसे ही हो जाता है। जिले में स्कूलाें की मान्यता के लिए मानक नहीं, जुगाड़ और नोट जरूरी हैं।

विद्यालयों के निरीक्षण में मान्यता दिए जाने के खेल का खुलासा हुआ है। जांच के बिना ही मान्यताएं दे दी गई हैं। जिन अफसरों ने मान्यता दी हैं अब उनके खिलाफ कार्रवाई को शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मानक पूरा न करने वाले स्कूलों को मान्यता देने वाले पूर्व के बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई को अभिलेखों की जांच शुरू हो गई है।

बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि मान्यता देने में अनदेखी की गई है। मान्यता वाले स्कूलों की प्रतिदिन निरीक्षण होगा। जो स्कूल मानक के विपरीत मिलेंगे, उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही जांच करने वाले बीईओ और मान्यता देने वाले बीएसए की सूची तैयार कर शासन को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।


स्कूल में पसरा रहा सन्नाटा
फर्रुखाबाद। हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार को आवास विकास कालोनी में चल रहे रामदीन स्मारक विद्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। इसकी दूसरी शाखा भी बंद रही। इन स्कूलाें के ताले खुले लेकिन बच्चे पढ़ने के लिएनहीं पहुंचे।  गुरुवार की सुबह प्रार्थना के बाद विद्यालय के छत की रेलिंग गिर गई थी।


इसके साथ 22 बच्चे छत से नीचे आ गिरे थे। इनको लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को इसमें पढ़ने के लिए बच्चे नहीं पहुंचे। सुबह 11 बजे स्कूल स्टाफ  भी नदारद दिखा। कर्मचारी स्कूल के बाहर अलाव के आसपास बैठे थे। आसपास की महिलाओं का कहना था कि हादसे को वह लोग नहीं भूल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed