फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BSA orders ignored, private schools are not taking admission in RTE

Farrukhabad News: बीएसए के आदेश ताक पर, निजी स्कूल नहीं कर रहे आरटीई में प्रवेश

Sat, 11 May 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
BSA orders ignored, private schools are not taking admission in RTE
फर्रुखाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों का निजी स्कूल प्रवेश लेने में आनाकानी कर रहे हैं। अभिभावकों से प्रवेश शुल्क भी मांगा जा रहा है। यह हाल तब है, जब जिला बीएसए निजी स्कूलों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि आरटीई चयनित बच्चों का प्रवेश करें।
विज्ञापन


आरटीई के तहत पहले चरण में 241 और दूसरे चरण में 286 बच्चों का चयन हुआ था। तीसरे चरण की लॉटरी 20 मई तक डाली जाएगी। बच्चों का प्रवेश होने के बाद अभिभावक जब स्कूल जा रहे हैं तो उनसे प्रवेश शुल्क मांगा जा रहा है। इसके चलते अभी तक 50 प्रतिशत ही प्रवेश हो सके हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों की शिकायत पर बीते दिनों निजी स्कूलों को पत्र भेजकर निर्देश दिए थे कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों का प्रवेश किया जाए। अभिभावक अभी भी प्रवेश न करने की शिकायतें बीएसए कार्यालय आकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि फिर से निजी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया जाएगा कि वह लोग आरटीई चयनित बच्चों का प्रवेश करें। प्रवेश लेने में कोई लापरवाही बरतता है तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed