{"_id":"61eaef24f4d54147f009fece","slug":"bsa-issued-notice-to-the-principal-farrukhabad-news-knp6765840166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य को बीएसए ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य को बीएसए ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरामई के प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया है। विद्यालय परिसर में सीमेंट रखवाने और मजदूरों को ठहराने के संबंध में तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय का निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
कायमगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव पलीतपुर गांव में सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके लिए लाए गए सीमेंट को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरामई में रखवाया गया है। सड़क निर्माण में काम करने वाले मजदूरों को भी विद्यालय परिसर में ठहराया गया है।
बरामदे में मजदूरों के लिए खाना बनता है। शीतलहर का अवकाश होने से 25 दिसंबर से 14 जनवरी तक विद्यालय बंद रहे। अब कोरोना संक्रमण से विद्यालय बंद चल रहे हैं, लेकिन गांव के लोगों ने करीब दो माह से विद्यालय बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस तरह की अनियमितता बरतने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। बीईओ कायमगंज को विद्यालय का निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।