फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brothers and sisters are not going to college due to fear of bullies

Farrukhabad News: दबंगों के भय से कॉलेज नहीं जा पर रहे भाई-बहन

Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters are not going to college due to fear of bullies
फर्रुखाबाद। दबंगों के भय से भाई-बहन कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं, उनकी पढ़ाई चौपट हो रही है।
विज्ञापन

दबंग परिजनों को मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी शीबा बानो ने बुधवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि पैरामेडिकल कॉलेज में एएनएम की छात्रा है।
भाई एहसान व अरमान कक्षा 11 व 10 के छात्र हैं। एक नवंबर को गांव के दबंग लोगों ने घर में आकर भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आई मां को भी लाठी-डंडे से मारापीटा, जिससे मां का हाथ टूट गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन मुकदमे में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। दबंग मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज व स्कूल जाते समय भाई-बहनों को रोककर धमकी दे रहे हैं। डर के कारण वह व उसके भाई-बहन स्कूल कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। एसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed