फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in-law's young man was shot dead

बहनोई के घर रह रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 28 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's young man was shot dead
लालू यादव का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव कलौली निवासी बहनोई के घर गए युवक की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का लहूलुहान शव खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर छानबीन की। बहनोई की गांव में विवाद में रंजिश चल रही है। पुलिस उससे भी घटना को जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की पांचालघाट चौकी क्षेत्र के गांव भगुआ नगला निवासी गोपाल सिंह यादव का पुत्र लालू यादव(20) अपने बहनोई धर्मेंद्र यादव निवासी कलौली नवाबगंज के घर पर कई वर्षों से रह रहा था। कुछ दिन पूर्व वह अपने घर चला आया। 14 नवंबर को लालू अपने बहनोई के घर चला गया था। गुरुवार देर शाम लालू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। गांव के ही रमेश के खेत में लालू का शव लहूलुहान पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी। कुछ देर में ही बहनोई धर्मेंद्र व बहन शिल्पी भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय को दी गई।
विज्ञापन

इस पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान शव से कुछ दूरी पर तमंचा पड़ा मिला। खेतों में रखवाली कर रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि दो फायर की आवाज उन लोगों ने सुनी है। लालू दो भाइयों में बड़ा था। उससे छोटा भाई अंकित अपने पिता गोपाल सिंह के पास रहता है। कुछ देर बाद एसपी डॉ.अनिल मिश्र मौके पर पहुंचे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पुलिस कर्मी भीग गए। एसपी ने बताया कि अविवाहित युवक लालू की हत्या की गई। वह शराब पीने का आदी था। धर्मेंद्र की भूमि विवाद की रंजिश का मामला भी सामने आया है। सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed