फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother got gunned down in a house-sharing dispute

भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा

Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Brother got gunned down in a house-sharing dispute
मोहल्ला छपट्टी में बिलखती मां व अन्य परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
मकान बंटवारे के विवाद में भाई को गोलियों से भूना
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी दो भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी तमंचे समेत खुद ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बड़े भाई पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला छपट्टी निवासी 24 वर्षीय ब्रजेश अपने दो भाइयों के साथ मछली मंडी में मछली का कारोबार करता था। पिता ओमप्रकाश उर्फ कल्लू दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। ब्रजेश आए दिन मकान के बंटवारे व शादी करने को लेकर मां व भाई-भाभी से मारपीट करता था। शुक्रवार शाम मोहल्ले में ही मस्जिद के पास दोनों भाइयों में गालीगलौज व मारपीट हो गई।
विज्ञापन

बड़े भाई सतीश ने ब्रजेश पर तमंचे से पांच फायर किए। ब्रजेश के सीने, हाथ व पैर में गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज पर आसपास के लोग घरों से निकल आए। वारदात के बाद सतीश तमंचा लेकर कोतवाली पहुंच गया। वहां उसने घटना की जानकारी दी। ब्रजेेश को परिजन व मोहल्ले के लोग सीएचसी ले गए। वहां से गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को को पांच खोखे पड़े मिले। मां उमा देवी ने बड़े बेटे सतीश के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। लोहिया अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद ब्रजेश ने दम तोड़ दिया। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
इंस्पेक्टर विनय राय ने बताया आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। सतीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई करती तो ब्रजेश की बच सकती थी जान
कायमगंज। ब्रजेश से उसका परिवार काफी दुखी था। उसकी भाभी रीता व भाई सतीश कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके थे। 27 अप्रैल को रीता ने कोतवाली में ब्रजेश के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया था। ब्रजेश को पुलिस कोतवाली ले आई और बाद में छोड़ दिया। उसने घर जाकर फिर मारपीट की।

इसके बाद रीता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 29 अप्रैल को शिकायत की। मां उमा देवी रोते हुए कह रहीं थीं कि ब्रजेश की हरकतों की कई बार शिकायत की यदि पुलिस सक्रिय होती तो शायद यह घटना बच जाती। चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने बताया ब्रजेश को पकड़ा गया था, लेकिन परिजनों ने समझौता कर लिया। पोर्टल की शिकायत अभी तक थाने आई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed