फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother going to give sawni to sister died under suspicious circumstances

Farrukhabad News: बहन को सावनी देकर जा रहे भाई की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 16 Aug 2023 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Brother going to give sawni to sister died under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानगंज। बहन के घर सावनी देकर वापस जा रहे भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन के चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाया।
जनपद कन्नौज थाना सौरिख गांव जमगेढ़ी निवासी स्व. सूरज सिंह शाक्य का 25 वर्ष का पुत्र अंकित शाक्य 14 अगस्त को थाना जहानगंज के गांव कोठी में बहन पम्मी के यहां सावनी देने आया था। उसी दिन शाम को बहनोई रितेश की बाइक लेकर आसपास घूमने के लिए गया। रास्ते में किसी वाहन से उसके मामूली टक्कर लग गई। जाहिर चोट नहीं आई थी।

वह बहन के घर वापस आ गया। 15 अगस्त की शाम को घर वापस जाने के लिए चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहा था। वहां अचानक अंकित गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर भाई योगेश, बहन निशा, नीरज व मां शकुंतला देवी परिजनों के साथ आए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर अंदरूनी चोट से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक अंकित की दुर्घटना में सिर आई चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed