फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother dies of electrocution while playing the DJ at his sister's wedding celebration.

Farrukhabad News: बहन की शादी की खुशी में डीजे बजाते समय करंट से भाई की मौत

Tue, 07 Jul 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Brother dies of electrocution while playing the DJ at his sister's wedding celebration.
फोटो-5 सतेंद्र सिंह राजपूत। फाइल फोटो
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। गांव चाहर में बहन की शादी की खुशी में रात में डीजे बजाते समय करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अंतिम संस्कार से पहले सोमवार दोपहर को गमगीन माहौल के बीच बहन ने फेरे लिए। चार बहनों के बीच इकलौते भाई का शव घर में रखा देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव झसी के मजरा नगला चाहर निवासी आनंद कुमार की पुत्री सोनम की शादी मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के मेरापुर गुजराती निवासी तेज सिंह से तय हुई थी। सोमवार को सोनम की बरात आनी थी। घर में तैयारियों के बीच खुशी का माहौल था। रविवार रात घर के बाहर डीजे बज रहा था। रात करीब 12 बजे पानी बरसने के कारण आनंद के पुत्र सतेंद्र कुमार राजपूत (24) ने डीजे को घर के अंदर रखा और उसे चालू करने लगा। तार जोड़ने के दौरान सतेंद्र करंट की चपेट में आ गया और तेज झटके के साथ गिर पड़ा। यह देख परिजन उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। रिश्तेदार व ग्रामीणों की मदद से उसे गंभीर हालत में राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सोनम के ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और सांत्वना दी। आपसी बातचीत के बाद अंतिम संस्कार से पूर्व शादी होने की बात तय हुई। दोपहर को सोनम व तेज सिंह ने किसी तरह शादी की रस्में पूरी कीं। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

फोटो-5 सतेंद्र सिंह राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-5 सतेंद्र सिंह राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-5 सतेंद्र सिंह राजपूत। फाइल फोटो

फोटो-5 सतेंद्र सिंह राजपूत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed