फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Broken manhole nets tell the condition of the city

Farrukhabad News: मेनहोल के टूटे जाल बता रहे शहर का हाल

Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Broken manhole nets tell the condition of the city
फर्रुखाबाद। नाला मछरट्टा से पक्कापुल जाने वाली सड़क के नीचे करीब 12 फीट गहरे भूमिगत नाले पर पड़े कई जाल टूटे हैं। स्लेब की सरिया दिख रही हैं। इससे वाहनों के टायर फट रहे और पैदल राहगीर घायल हो जाते हैं। गुदड़ी मस्जिद के सामने कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


शहर में ब्रिटिश काल के दौरान नाला मछरट्टा, सेनापति मोड़, खड़ियाई, गुदड़ी होकर पक्के पुल तक बना भूमिगत नाले पर पड़ी स्लैब और जाल जर्जर हैं। सेनापति मोहल्ले के मोड़ के पास एक स्लेब की कई सरिया कई महीने से बाहर निकलकर दिखने लगी हैं। इनसे गुजरते चौपहिया वाहनों, बाइकों के टायर कई बार सरिया से फट रहे हैं। यही नहीं अंधेरे में निकलने वाले पैदल लोग भी चुटहिल हो रहे हैं। खड़ियाई मोड़ के पास एक लोहे का जाल टूटकर बेतरतीब हो गया है। रात में निकलने वाले वाहन दुर्घटना के शिकार होते हैं।
विज्ञापन


गुदड़ी मस्जिद गेट के ठीक सामने पिछली साल लोहे का नया जाल डाला गया था। इससे सटकर पड़ी सीमेंट की स्लैब की गुणवत्ता खराब होने की वजह से टूटकर नाले में धंस गई। इसके बाद से छोटे बड़े वाहन वहां से नहीं निकल पा रहे। ऐसे में लोग किनारे से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इसकी मरम्मत न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, चंद कदम दूर मोड़ पर एक जाल का काफी हिस्सा टूट गया। वहां से भी लोगों को निकलने में दिक्कत है। इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed