{"_id":"68111108f1f3f1fc1f057a63","slug":"bricks-and-stones-were-thrown-fiercely-four-people-including-pradhans-son-were-injured-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123471-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमकर चले ईंट-पत्थर, प्रधान पुत्र समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमकर चले ईंट-पत्थर, प्रधान पुत्र समेत चार घायल
Tue, 29 Apr 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
जहानगंज। गली की पंचायत करने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में प्रधान पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा में प्रधान पुत्र मुजम्मिल गली की पंचायत करने गए थे। पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष के मियान खां से विवाद होने लगा। मामले बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर भी चले। ग्रामीणों ने अपने-अपने दरवाजे बंद कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ कायमगंज के साथ ही थाने का पुलिस बल पहुंच गया। घटना में तालिब, मुजम्मिल, नाजिम व कासिम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। एसओ जहानगंज जितेंद्र पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत भड़ौसा के प्रधान पुत्र मुजम्मिल ने आठ नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
मामूली बात पर दंपती को पीटा
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बनपोई निवासी रामनिवास ने तहरीर दी। इसमें कहा कि 28 अप्रैल को रामनिवास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। गांव के दबंग आए और गालीगलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई पत्नी शारदा देवी को भी पीट दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)