फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brahmadatta Dwivedi told elder brother

पूर्व ऊर्जा मंत्री की पुण्यतिथि पर फर्रुखाबाद आयी थीं पूर्व विदेश मंत्री

Wed, 07 Aug 2019 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Brahmadatta Dwivedi told elder brother
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का फर्रुखाबाद से पुराना नाता था। वर्ष 2002 में वह भाजपा के कद्दावर नेता स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि पर यहां आईं थीं। उन्होंने पूर्व ऊर्जा मंत्री द्विवेदी को अपना बड़ा भाई व सदर विधायक को भतीजा बताया था। अपने लोकप्रिय नेता के निधन से उनसे मिल चुके भाजपाई काफी दुखी हैं।
विज्ञापन

भाजपा के कद्दावर नेता स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी का ओजस्वी वक्ता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज में भाई-बहन का रिश्ता था। 10 फरवरी को स्व. द्विवेदी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2002 में पुण्य तिथि व संकल्प दिवस पर सुषमा स्वराज भी शामिल हुई थीं। वह दिल्ली से हेलीकॉप्टर से आकर मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर उतरी थीं।
विज्ञापन

वहां से कार पर सवार होकर काफिले के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। शहर के भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में हुई सभा में उन्होंने स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी को अपना बड़ा भाई व उनके बेटे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को भतीजा बताया था। विलक्षण प्रतिभा की धनी ओजस्वी वक्ता पूर्व विदेश मंत्री कुछ देर की मुलाकात में ही मानो को लोगों के दिलों में बस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने बताया कि उनका पूर्व केंद्रीय मंत्री से घरेलू रिश्ता था। संकल्प सभा पर उन्होंने व उनकी माताजी पूर्व मंत्री प्रभा द्विवेदी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया था, जो काफी बड़ा होने से वह साथ नहीं ले जा सकी थीं। इससे उन्होंने स्मृति चिह्न दिल्ली स्थित उनके आवास तक पहुंचाया था। उनके आकस्मिक निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना ने बताया कि संकल्प सभा के दौरान जब पूर्व केंद्रीय मंत्री यहां आई थीं, तो उन्होंने मंच पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया था। उस दौरान वह भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंत्री थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री की शालीनता बताते हुए वह भावुक हो गईं। कहा कि उन्होंने पार्टी में आगे बढ़ने को साहस भी दिया था।
उनके निधन से वह काफी दुखी हैं। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पत्नी प्रभा द्विवेदी के चुनाव के लिए सुषमा स्वराज ने भारतीय पाठशाला में माहौल बनाया था।

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. विमल तिवारी के बेटे कांग्रेस नेता आदेश तिवारी बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर वह दिल्ली गए थे। तब वहां उनकी मुलाकात सुषमा स्वराज से हुई थी। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी बड़ी बहन बताया था। कांग्रेस नेता ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed