फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BPharma student drowned in Ganga while taking bath with friends

Farrukhabad News: दोस्तों के साथ स्नान करने गया बीफार्मा का छात्र गंगा में डूबा

Wed, 31 May 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 31 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
BPharma student drowned in Ganga while taking bath with friends
फर्रूखाबाद जिले के शमसाबाद में दोस्तों के साथ स्नान करने गया बी फार्मा का छात्र गंगा में डूब गया। चार घंटे बाद गोताखोरों ने छात्र को कड़ी मशक्कत के बाद खोजकर बाहर निकाल लिया। छात्र के शव को देखकर परिजन लिखते रहे। थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदाम निवासी प्रेमचंद्र शाक्य का पुत्र रजत शाक्य (20) बीफार्मा का छात्र था। मंगलवार की सुबह गंगा दशहरा पर रजत बाबा गुरुसहाय व दोस्तों के साथ ढाईघाट पर गंगा स्नान करने गया था।
विज्ञापन


वहां गहरे पानी में जाने से रजत डूबने लगा। दोस्त वंश, योगेश व ताऊ के लड़के आदित्य ने डूब रहे रजत को बचाने का प्रयास किया। गहरे पानी में पहुंचते ही उनको भी गोते लग गए। ऐसे में आसपास स्नान कर रहे लोगों ने तीनों को बचाकर बाहर निकाल लिया। वंश की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के गांव से गोताखोरों को बुलाकर चार घंटे की मशक्कत के बाद रजत के शव को गंगा की तहलटी से बाहर निकाल लिया। परिजन छात्र को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने छत्र को मृत घोषित कर दिया। भाई शोभित, बहन मुस्कान व मां सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed