{"_id":"634b04bfe6288c755b5556da","slug":"boy-dies-by-drowning-in-drain-farrukhabad-news-knp723477030","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
रवि के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। घर से बकरी चराने गए बालक की नाले में डूबकर मौत हो गई। बाढ़ के चलते नाला उफनाया हुआ था। सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी रामनिवास का सात वर्षीय पुत्र रवि गांव के ही चार-पांच बच्चों के साथ पड़ोसी गांव मजरा खाखिन के खेतों में बकरी चरा रहा था।
रवि रामगंगा सोतानाला के किनारे ऊंचाई पर बच्चों के साथ बैठा था। अचानक पैर फिसलने से रवि नाले में गिरकर डूब गया।
अन्य बच्चों ने भागकर परिजनों को सूचना दी। इस पर ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और तैराक ग्रामीणों ने पानी में घुसकर उसकी तलाश शुरू की।
इस बीच सूचना पर पुलिस व तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा भी घटनास्थल पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़ी चार बहनें हैं। मां कमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं।