फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Booking of Chipsona, Friesona and Surya potato seeds begins

Farrukhabad News: चिप्सोना, फ्राईसोना व सूर्या आलू के बीज की बुकिंग शुरू

Tue, 30 Sep 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 30 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Booking of Chipsona, Friesona and Surya potato seeds begins
फर्रुखाबाद। उद्यान विभाग में प्रथम आधारित आलू की बुकिंग शुरू हो गई है। एक सप्ताह में आलू आने की संभावना है। चिप्सोना, फ्राईसोना व सूर्या आलू का बीज 2760 रुपये से लेकर 3715 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
विज्ञापन


जनपद के आलू किसानों को प्रसंस्कृत बीज उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग से शासन को 1350 क्विंटल आलू बीज का मांगपत्र भेजा गया था। शासन से आलू बीज के भाव निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रसंस्कृत बीज कुफरी चिप्सोना 1-3, कुफरी फ्राईसोना व कुफरी सूर्या आलू बीज का भाव शासन से निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आधारित प्रथम 3715 रुपये प्रति क्विंटल, आधारित द्वितीय 3510 रुपये, ओवर साइज (आधारित प्रथम) 2840 रुपये, ओवर साइज (आधारित द्वितीय) 2785 रुपये, आधारित द्वितीय ट्रुथफुल 2760 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान विकास भवन स्थित कार्यालय के कमरा नंबर 54 व 57 में संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed