{"_id":"66032276fb434b68dc0ba8f4","slug":"bolero-riders-beat-up-apna-dal-leader-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109730-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बोलेरो सवार लोगों ने अपना दल के नेता से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बोलेरो सवार लोगों ने अपना दल के नेता से की मारपीट
विज्ञापन
शमसाबाद। बोलेरो सवार लोगों ने अपना दल के जिला उपाध्यक्ष के साथ मारपीट कर कार तोड़ दी। बचाने में ससुर व साला भी घायल हो गए। जिला उपाध्यक्ष ने मारपीट कर जेवर व नकदी लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी संदीप कटियार अपना दल के जिला उपाध्यक्ष हैं। वह मंगलवार को कार से ससुर व साले के साथ गांव खुड़नाखार जा रहे थे। दहेलगंज के पास पीछे से आई बोलेरो ने ओवरटेक करके जिला उपाध्यक्ष की कार रोक ली। बोलेरो से उतरे लोगों ने गाली गलौज कर संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बचाने पर ससुर व साले को भी पीटा। कार पर पथराव कर उसको क्षतिग्रस्त कर दिया। संदीप ने 12 नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की तहरीर दी। इसमें बताया कि हमलावर उसकी जेब में रखे 32 हजार रुपये, सोने की चेन व दो अंगूठी तोड़कर ले गए। जानकारी पर जिलाअध्यक्ष राहुल गंगवार व महासचिव मदारीगंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार भी थाने पहुंच गए। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पूरे मामले में 12 नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)