{"_id":"634b08495f5e99702f38f18a","slug":"bolero-driver-s-nose-and-farrukhabad-news-knp723479425","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो चालक की नाक व मुंह दबाकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो चालक की नाक व मुंह दबाकर की गई थी हत्या
विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। छिबरामऊ के बोलेरो चालक की तीन दिन पहले नाक व मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। चालक का शव ढाई घाट में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया।
कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव पंथना निवासी बालकराम का 25 वर्षीय पुत्र राहुल 12 अक्तूबर को बुकिंग पर बोलेरो लेकर फर्रुखाबाद आया था।
इसके बाद वापस राहुल के घर न पहुंचने पर पत्नी संगीता देवी ने 14 अक्तूबर को छिबरामऊ कोतवाली में कार बुकिंग पर लेने आए गांव घिलौली निवासी विजेंद्र, गांव मानिकपुर निवासी सागर उर्फ धर्मवीर, गांव नगला मठिया निवासी विवेक, फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खैराबाद निवासी आदेश के खिलाफ पति के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मऊदवाजा थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के देशी शराब के ठेके पर चालक सहित सभी लोगों ने 12 अक्तूबर की रात को शराब पी थी। वहां विवाद के दौरान राहुल की हत्या कर शव ढाईघाट पुल से गंगा में फेंक दिया था।
विज्ञापन
छिबरामऊ कोतवाल जेपी शर्मा ने फोर्स के साथ ढाईघाट पर गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन राहुल का शव नहीं मिला।
शनिवार को फिर से गंगा में तलाशी अभियान चलाया गया। लभगग 11 बजे गोताखोरों ने गंगा से शव बरामद कर लिया।
कन्नौज सदर कोतवाली के गांव अछुआ निवासी सुनील कुमार ने शव की शिनाख्त बहनोई राहुल के रूप में की। शमसाबाद थाना पुलिस ने सुनील की सूचना दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।