{"_id":"66cfafdf2d8687a66d029394","slug":"bodies-of-two-friends-recovered-after-two-hours-of-chaos-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114937-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो घंटे बवाल के बाद उठे दोनों सहेलियों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो घंटे बवाल के बाद उठे दोनों सहेलियों के शव
विज्ञापन
कायमगंज। फंदे पर लटके मिले दोनों सहेलियों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया तो आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया। एसडीएम व सीओ कायमगंज के समझाने पर भी परिजन नहीं माने। दो घंटे बाद पहुंचे डीएम व एसपी ने परिजनों को हर स्तर पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उसके बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार किया।
एक गांव की युवती (18) और किशोरी (17) दोनों सहेलियां सोमवार रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने मंदिर गईं थी। करीब 9 बजे रात वे घर लौटी, इसके बाद बुआ के घर जाने की कहकर दोबारा चली गईं। दूसरे दिन सुबह पास के ही आम के बाग में उनके खुद के दुपट्टे से दोनों सहेलियां लटकी मिलीं। पोस्टमार्टम में दोनों सहेलियों की फंदा लगाने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
स्थिति को भांपकर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार, इंस्पेक्टर रामअवतार सहित कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात कर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश को दमकल की गाड़ी के साथ मंगलवार रात गांव में भेजा गया। बुधवार सुबह जब परिजनों से शवों के अंतिम संस्कार के लिए कहा तो वह रिश्तेदार आने की बात कहने लगे। दो घंटे बाद भी परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
सीओ जय सिंह परिहार व एसडीएम ने उनको समझाया। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। वहां चिताओं में आग लगाने के लिए राजी नहीं हुए। परिजनों का आरोप था कि दोनों सहेलियां एक साथ दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं कर सकती हैं। जानकारी मिलने पर डीएम डॉ वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने शवों को अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला हाईटेक होने से गांव पहुंचा पूरे जिले का फोर्स
कायमगंज। दो सहेलियों के एक साथ पेड़ पर शव लटके मिलने के मामले में विपक्षी दलों के सक्रिय होने पर मामला हाई टेक हो गया। इससे हर स्थित पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। गांव में पूरे जिले का फोर्स नजर आया। सीओ सदर प्रदीप सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, मेरापुर एसओ नवीन कुमार, एसओ शमसाबाद बलराज भाटी, एसओ कंपिल जितेंद्र चौधरी, एसओ जहानगंज भोलेन्द्र चतुर्वेदी मौजूद रहे। (संवाद)
कई दलों के नेता गांव पहुंचे
कायमगंज। दो सहेलियों की गांव से अंत्येष्टि के लिए जाने से पहले कांग्रेस नेता मनोज गंगवार, बसपा नेता डॉ. सुनीत सिद्धार्थ, भाजपा नेता श्रीकृष्ण गौतम, ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे के अलावा भीम आर्मी के नेता भी गांव पहंंचे। सभी ने मामले की जानकारी की। (संवाद)
उठे शव तो गश खाकर गिरीं बुआ
कायमगंज। गांव से दोनों लड़कियों के शव उठाए गए तो एक लड़की की बुआ वहीं गश खाकर गिर गईं। इस पर वहां मौजूद एक महिला कांस्टेबल ने पानी लाकर मुंह पर छींटा मारा। इसके बाद अन्य महिलाओं ने उन्हें संभाला। (संवाद)