{"_id":"ea63813c4d5e04255a627c4363342fc6","slug":"board-exam-to-boycott-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रदेश के बजट में वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय न शामिल किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। तय किया गया कि 29 जनवरी को विधानसभा के घेराव के लिए जिले से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक लखनऊ रवाना हों। वित्तविहीन शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को कल्याण शिक्षण संस्थान टिकुरियन नगला में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 29 जनवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी हिमांशु शाक्य ने कहा कि आठ फरवरी को जिला स्तर पर पुतला दहन और जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम होंगे। शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि अगर मांगें न मानी गईं तो 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलामंत्री रावेंद्र सिंह, राजीव बाथम, राजेंद्र पाल, ओमव्रत, शशिधर अग्निहोत्री, विपिन शाक्य, इंद्रेश कुमार, मनोज कुमार, रविप्रताप, सूरज प्रसाद, निधि, राधा, अनुपम और सुब्रत शाक्य आदि मौजूद रहे।