फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Block Rajepur got championship in athletics children's sports competition

Farrukhabad News: एथलेटिक्स बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ब्लॉक राजेपुर को मिली चैंपियनशिप

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Block Rajepur got championship in athletics children's sports competition
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को 36वीं जनपदीय एथलेटिक्स बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में राजेपुर ब्लाॅक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राजेपुर ब्लाॅक को ओवरआल चैंपियनशिप दी गई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के करतब देख लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। अतिथियों ने बच्चों की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन


पुलिस लाइन मैदान में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने गुब्बारे उड़ाकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने पिरामिड आदि का प्रदर्शन कर जमकर वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ 200 मीटर दौड़ के साथ हुआ। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप ब्लॉक राजेपुर को दी गई। वहीं मोहम्मदाबाद द्वितीय व ब्लॉक बढ़पुर तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सतीशचंद्र, खंड शिक्षाधिकारी यासमीन रहमान, इंद्रपाल सिंह, सुरेशचंद्र पाल, सतीश वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, अमर सिंह राणा, अतुल कटियार, संजीव कटियार, प्रदीप यादव, रामेश्वर सिंह यादव व मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


यह खिलाड़ी रहे विजेता
50 मीटर दौड़ में राजेपुर ब्लाॅक की कल्पना, नैतिक, 100 मीटर दौड़ में शमसाबाद ब्लाॅक की रिया, 200 मीटर में कमालगंज ब्लाॅक के मंदीप सिंह, निशा, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में मोहम्मदाबाद ब्लाॅक के संदीप, शिवांगी, 400 मीटर दौड़ में बढ़पुर ब्लाॅक की अनुष्का, शमसाबाद के कशिश कुमार, 600 मीटर दौड़ में बढ़पुर की खुशी, शमसाबाद के कशिश कुमार विजेता रहे। गोला फेंक में मोहम्मदाबाद ब्लाॅक के रितिक, राजेपुर की आस्था, चक्का फेंक में शमसाबाद ब्लाॅक के संजीव कुमार, रूबी राजपूत, लंबी कूद में मोहम्मदाबाद ब्लाॅक के रितिक व शिवांगी ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर लंबी कूद में कमालगंज ब्लाॅक की निशा व बढ़पुर ब्लाॅक के निर्मल को पहला स्थान मिला। रिले रेस में राजेपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed