फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Block Kamalganj laggards in toilet construction

शौचालय निर्माण में ब्लाक कमालगंज फिसड्डी, डीडी ने लगाई फटकार

Tue, 09 Jun 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Block Kamalganj laggards in toilet construction
डीपीआरओ कार्यालय में समीक्षा करते उपनिदेशक। - फोटो : FARRUKHABAD
शौचालय निर्माण में ब्लाक कमालगंज फिसड्डी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पंचायती राज विभाग के मंडलीय उपनिदेशक ने मंगलवार को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की। शौचालय निर्माण में ब्लाक कमालगंज फिसड्डी मिलने पर एडीओ को फटकार लगाई। सभी एडीओ को शौचालय निर्माण पूर्ण कराने के साथ 15 जून तक कार्ययोजना अपलोड कराने के निर्देश दिए।
कानपुर मंडल के उपनिदेशक अभय कुमार शाही दोपहर को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। वहां सभी ब्लाकों के एडीओ के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण की जानकारी ली। इस दौरान कमालगंज में 4881 के सापेक्ष मात्र 1539 शौचालयों का डाटा अपलोड होने पर एडीओ से नाराजगी जताई। शेष 3310 शौचालय शीघ्र बनवाकर 15 दिन में अपलोड कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में 3981 के सापेक्ष 1739 शौचालयों की अपलोडिंग शेष मिली। डीडी ने कहा कि कुल 18248 शौचालयों में अभी 8096 नहीं बनाए जा सके। काम की धीमी प्रगति पर डीपीआरओ ने 43 सचिवों को नोटिस दिए जाने की जानकारी दी। डीडी ने कहा कि 15 दिन में शौचालयों का निर्माण व अपलोडिंग न होने पर सचिवों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 ग्राम पंचायतों में 165 की कार्ययोजना 15 जून तक अपलोड कराने के निर्देश दिए। वर्ष 2019-20 के विकास कार्यों की प्रियासाफ्ट पर फीडिंग कराने के साथ सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू कराने को कहा। इसके बाद उपनिदेशक ने राजेपुर ब्लाक क्षेत्र का निरीक्षण कर गांव कंचनपुर सबलपुर में बन रहे अंत्येष्टि स्थल व जिठौली में पंचायतघर का निर्माण देखा। 10 दिन में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed