{"_id":"6480ce1343954ca80e075ec4","slug":"block-chief-threatens-to-kill-bdc-member-farrukhabad-news-c-12-1-274782-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Crime: ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्य को दी जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Crime: ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्य को दी जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 08 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रूखाबाद जिले में ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्य को धोखा देकर सड़क बनवा लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका आडियो वायरल हो गया। ब्लॉक प्रमुख एक जनप्रतिनिधि के करीबी हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। शमसाबाद ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर राजपूत एक जनप्रतिनिधि के करीबी हैं। उन्होंने मोबाइल से गांव भिड़ौर के क्षेत्र पंचायत सदस्य सदानंद राजपूत को फोन किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि तुमने धोखा देकर सड़क बनवा ली। जबकि चुनाव में वोट दूसरे व्यक्ति को दिया था। रास्ते में कहीं मिल गए तो ट्रैक्टर व कार से तीन-चार बार कुलचकर मार देंगे। इसके साथ ही कई बार गाली देकर संबोधित किया। सदानंद राजपूत सफाई देते रहे, की सड़क आप ने स्वीकृत की थी। इसमें उसका कोई दोष नहीं है। गाली-गलौज व धमकी देने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
इससे राजनैतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने इस मामले में थाने में कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर राजपूत ने बताया कि छह माह से उनकी सदानंद राजपूत से कोई बात नहीं हुई है। चुनाव में हारे लोग उनकी छवि धूमिल करने के लिए ऐसे आडियो वायरल कर रहे है। इस संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। आडियो में उनकी आवाज नहीं है।
विज्ञापन