फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BLO beaten while distributing slips in Ganganagar

Farrukhabad News: गंगानगर में पर्ची बांट रहे बीएलओ को दबंगों ने पीटा

Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
BLO beaten while distributing slips in Ganganagar
फर्रुखाबाद। गंगानगर में पर्ची बांट रहे बीएलओ को कुछ दबंगों ने पीट दिया। परेशान बीएलओ कादरीगेट थाने पहुंचा, तो दरोगा ने कहा कि दोबारा कोई मारे तब बताना। बीएलओ की पिटाई की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने एसपी को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव गंगोली प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र उमेश सिंह को गंगानगर का बीएलओ बनाया गया है। वह बुधवार मोहल्ले में पर्ची बांट रहे थे। शाम करीब चार बजे वह गली में थे, तभी चार-पांच दबंग आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। बीएलओ कादरीगेट थाने पहुंचा। उसने बताया कि वहां दरोगा ने कहा कि अबकी बार कोई पीटे, तब थाने में बताना। बीएलओ के साथ मारपीट की सूचना पर शहर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी कई नेताओं के साथ गंगानगर पहुंचे। बीएलओ अपनी पीड़ा सुनाते हुए रोने लगा। इस पर भाजपा नेताओं ने एसपी अशोक कुमार मीणा को फोन कर घटना से अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने मारपीट की घटना पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसपी से मुकदमा लिखाने की बात कही। भयभीत बीएलओ अधूरी पर्ची बांट कर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed