फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJYM state president's father accused of harassment

Farrukhabad News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के पिता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJYM state president's father accused of harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी के पिता डॉ. हरिदत्त द्विवेदी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों से भी जान का खतरा बताकर एसपी, मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।
शहर के मोहल्ला साहबगंज नरायनदास निवासी कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा एडवोकेट ने एसपी से शिकायत में बताया कि उनके भाई पीयूष शर्मा की बीमारी से 24 सितंबर को मृत्यु हो गई थी। चार बहनों में वह अविवाहित हैं। उनके परिजनों की नियत मकान पर टिकी है। वह वृद्ध पिता के हस्ताक्षर करवा कर मकान को बेचना चाहते हैं, वह अविवाहित होने से मकान में रहना चाहती हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब उन्होंने मकान बेचने का विरोध किया तो परिजन उन्हें धमका रहे हैं। परिजनों के बुलाने पर 19 नवंबर की रात 9.30 बजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी के पिता डॉ. हरिदत्त द्विवेदी सहयोगियों के साथ पहुंचे और घर से निकलने व कब्जा करने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर व 30 नवंबर को भी परिजनों ने उनके साथ मारपीट की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि घटना की रिकॉर्डिंग एसपी, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। यदि कोई अनहोनी होती है तो परिजनों के साथ डॉ.हरिदत्त द्विवेदी जिम्मेदार होंगे। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, डॉ. हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि अनुपमा शर्मा के पिता के जख्म होने से वह ड्रेसिंग करने घर गए थे। घर में विवाद हो रहा था। उन्होंने विवाद करने से मना किया। वह ड्रेसिंग कर वापस चले गए। उनके घरेलू विवाद से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed