फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP's votes increased one and a half times in Nagar Panchayat elections

Farrukhabad News: नगर पंचायत चुनाव से भाजपा के डेढ़ गुने वोट बढ़े

Sat, 08 Jun 2024 03:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
BJP's votes increased one and a half times in Nagar Panchayat elections
कमालगंज। पिछले साल 2023 में हुए नगर पंचायत चुनाव से भाजपा के डेढ़ गुने वोट बढ़ गए। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी नम्रता शंखवार को वैध मतों में 34.66 प्रतिशत कुल 2436 वोट मिले थे। जबकि भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को 61.26 प्रतिशत कुल 3623 वोट मिले।
विज्ञापन

नगर पंचायत में सपा की लक्ष्मी को 127 वोट ही मिल पाए थे। वहीं नवल किशोर शाक्य की झोली में 2083 वोट आ गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में कस्बे में भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को 3851 वोट मिले थे। उस हिसाब से इस बार भाजपा को 228 वोट कम मिले। विधानसभा में सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी ने 1941 मत पाए थे। लेकिन दो लड़कों की कामयाब जोड़ी के बावजूद कस्बे में गठबंधन प्रत्याशी के 142 वोट ही बढ़ पाए।
विज्ञापन

खास बात यह कि 2017 के नगर पंचायत चुनाव से भाजपा के वोट बराबर बढ़ रहे हैं। 2017 में चेयरमैन बनीं भाजपा की प्रीति माहेश्वरी 2059 मत पाकर भी चुनाव जीत गईं थीं। 2023 में नम्रता शंखवार ने भाजपा के 377 वोट बढ़ाए फिर भी वह हार गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed