फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP's dominance in the election of president and vice president of 72 cooperatives

Farrukhabad News: 72 सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा का दबदबा

Sun, 19 Mar 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP's dominance in the election of president and vice president of 72 cooperatives
फर्रुखाबाद। सहकारी समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में 56 अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। 16 समितियों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। शाम को परिणाम घोषित कर विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। अधिकांश समितियों पर भाजपा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

जनपद में 72 सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी में नौ-नौ सदस्यों में से एक अध्यक्ष व एक उपाध्यक्ष चुनने के लिए सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल हुए। एक-एक नामांकन होने से 56 समितियों पर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 16 समितियों पर मतदान के लिए बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स लगाया गया। तीन बजे से मतदान हुआ। बढ़पुर ब्लाक की सहकारी समिति नेकपुर चौरासी में अध्यक्ष पद पर ऋषभ कटियार व विमलेश कुमारी के बीच मुकाबला हुआ। ऋषभ कटियार ने पांच मत हासिल कर एक वोट से चुनाव जीत लिया। रीना निर्विरोध उपाध्यक्ष बनीं। मसेनी समिति पर सत्यम अध्यक्ष व कमलेश उपाध्यक्ष बने। याकूतगंज में अरुण देव, बरौन में ऋषिपाल सिंह, महलई में सर्वेश कुमार, अर्रापहाड़पुर में वेदपाल, नगला वजीर खारबंदी में शेर सिंह, सातनपुर में अभय प्रताप सिंह, बुढ़नामऊ में अमित पाल अध्यक्ष बने। शहर की दो समितियों में डॉ.निधीश कुमार सिंह व नीलम रानी अध्यक्ष, अशोक कुमार मिश्रा व दीक्षा उपाध्यक्ष बनीं। मोहम्मदाबाद में 14, नवाबगंज में 9, शमसाबाद में 9 व राजेपुर की 13 समितियों पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन



कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र की 10 सहकारी समितियों में सभी अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। दुरगूपुर में उपाध्यक्ष पद रिक्त रह गया। कुछ स्थानों पर दूसरी समितियों के लिए प्रतिनिधि(डेलीगेट)बनने के लिए पर्याप्त नामांकन न आने से लोगों को घरों से बुलाया गया। फिर भी डेलीगेट पूरे न हो सके। कमालगंज में शीशराम राजपूत दूसरी बार अध्यक्ष बने। गिरीशचंद्र उपाध्यक्ष हुए। रजीपुर में गहमागहमी के बीच अतुल चौहान अध्यक्ष, दमयंती अवस्थी उपाध्यक्ष बनीं। खुदागंज में कतरौली पट्टी के विजयप्रताप सिंह अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। एक बजे तक 23 में 11 डेलीगेट के ही पर्चे आए। जहानगंज में अर्चना कटियार अध्यक्ष व लक्ष्मी उपाध्यक्ष, बलीपुर में राकेश वर्मा अध्यक्ष व गंगासागर उपाध्यक्ष, महरूपुर बीजल में योगेंद्र कुमार अध्यक्ष व राजीव कुमार उपाध्यक्ष, पकरिया में शैलेंद्र कुमार अध्यक्ष व बृजेश राठौर उपाध्यक्ष, चुनूपुर गढि़या में सुशील सिंह अध्यक्ष व रामप्रकाश उपाध्यक्ष, नहरैया में राहुल सिंह अध्यक्ष व शिवनाथ सिंह उपाध्यक्ष, दुरगूपुरके अनार देवी अध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज। ब्लाक शमसाबाद की साधन सहकारी समिति पपड़ी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा समर्थक ने रास्ते में सपा समर्थक प्रत्याशी के दो सेट नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली भेज दिया। प्रत्याशी के पति ने एक सेट दाखिल किया वह जांच में निरस्त हो गया।
गांव पपड़ी मिलकिया निवासी निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार अपनी पत्नी गीता देवी का नामांकन पत्र जमा करने जा रहे थे। नामांकन पत्र छीने जाने का आभास होने पर वह अपने समर्थकों की अलग-अलग टोलियों में निकले। अनिल कुमार सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने पत्नी के नाम से नामांकन पत्र जमा किया। इसके बाद उनकी पत्नी प्रियंका प्रस्तावक के साथ आ रहीं थीं। तभी भाजपा समर्थक ने उनके दो सेट नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिए। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आए। सपा समर्थक अनिल कुमार का आरोप है कि उनके नामांकन पत्रों के साथ एटीएम कार्ड व अन्य कागजात भी छीन लिए हैं। निर्वाचन अधिकारी आलोक त्रिवेदी ने बताया कि गीता देवी के नाम से एक सेट जमा हुआ था, उस पर क्रमांक नंबर गलत पड़ा था। इससे यह नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका व उपाध्यक्ष पद पर रूपलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि गीता देवी का एक सेट जमा हो गया था। प्रत्याशी के पास डायरी थी। कुछ ने उसे छीनने का प्रयास किया था। बाद में मामला शांत हो गया।


कायमगंज। ब्लाक कायमगंज की सहकारी समिति उत्तरी पर अध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार व उपाध्यक्ष पद के लिए दीपिका अवस्थी पत्नी आलोक निर्विरोध हुए।सहकारी समिति दक्षिणी पर अध्यक्ष पद पर फेरु सिंह व उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed