फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJPers protested by shouting slogans

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Mon, 14 Oct 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJPers protested by shouting slogans
तहसील कायमगंज में धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते भाजपा नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
किसानों का उत्पीड़न और भूमि संबंधी विवादित मामलों का निस्तारण न होने पर सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कायमगंज को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने कहा कि जो निजी मामले हैं उनको छोड़कर पब्लिक से संबंधी सभी मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सांसद प्रतिनिधि अजीत राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंच कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तहसील क्षेत्र के भूमि विवादों में देरी से आम जनता में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ऐसे विवादों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो सभी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। गांव आखूनपुर में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा है। एक वर्ष पहले जुर्माना लगाया गया जो अभी तक नहीं वसूला गया और न भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्राम चिलौली के सुग्रीव सिंह गंगवार के भतीजे गोदाम पर कब्जा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें कब्जा दिलाया जाए। एसडीएम अमित आसेरी व कोतवाल जेपी शर्मा धरना स्थल पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि ने उनको ज्ञापन दिया। एसडीएम ने कहा कि सुग्रीव सिंह के गोदाम बंटवारे का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। इस कारण उसमें हस्तक्षेप नहीं हो सकता है। अन्य जो मांगे है, उनका समाधान करवाया जाएगा।

इस दौरान सुशील राजपूत, महेंद्र राजपूत, अमर गुप्ता, सोनू राजपूत, इंद्रजीत राजपूत, सतेंद्र सिंह वर्मा, महिपाल सिंह राजपूत, ध्यान सिंह यादव, पंकज कुमार, संजय कुमार, अनुपम अवस्थी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed