फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp workers distributing mask and sainitizer ini farrukhabad

फर्रुखाबादः सरकारी मास्क व सैनिटाइजर देकर भाजपाई कर रहे समाज सेवा

Sat, 13 Jun 2020 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
bjp workers distributing mask and sainitizer ini farrukhabad
फर्रुखाबाद में जनता के सहयोग को जनप्रतिनिधि आगे आए हैं। सांसद व विधायकों ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी निधि से 1.45 करोड़ रुपये दे दिए। इसी धनराशि से मास्क व सैनिटाइजर की खरीद हुई। अब भाजपाई स्वास्थ्य विभाग के स्टोर से मास्क व सैनिटाइजर लाकर समाज सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संकटकाल का खूब फायदा उठाया गया। बिना टेंडर के मास्क व सैनिटाइजर की खरीद में लाखों के वारेन्यारे किए गए। इसका दबाव देकर भुगतान भी कराया जा रहा है। वहीं सांसद व विधायक निधि से दी गई रकम से स्वास्थ्य संबंधी उपकरण भले ही न खरीदे गए हों, लेकिन मास्क व सैनिटाइजर की मनमानी खरीद की गई।
विज्ञापन

बाद में कन्नौज के एफएफडीसी से सैनिटाइजर तैयार कराकर मंगाया गया। इसकी छोटी बोतलों में जिला स्तर पर ही पैकिंग कराई गई। इसके बाद से जनप्रतिनिधि के अलावा उनके करीबी, पार्टी पदाधिकारी व भाजपा के विभिन्न संगठन पदाधिकारी सीएमओ कार्यालय का रुख कर रहे हैं। वहां से सरकारी मास्क व सैनिटाइजर लाकर गांव व मोहल्लों में बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएफडीसी के सैनिटाइजर की जो बोतलें बांटी जा रही हैं, उन पर लिखा है गवर्नमेंट सप्लाई ओनली, नॉट फार रिटेल सेल। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि सांसद विधायकों की निधि से खरीदे मास्क व सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। एफएफडीसी का सैनिटाइजर भाजपाइयों के बांटेने के सवाल पर बोले कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed