फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP's protest against violence in Bengal

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर विरोध जताया

Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest against violence in Bengal
बंगाल में हुई हिंसा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को शहर के टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को टीएमसी की घिनौनी राजनीति बताया।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के नियमों की धज्जियां उड़ाईं। जीत के जश्न में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले, घरों में आगजनी, हत्याएं कीं। कई राज्यों में चुनाव हुए हैं लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

बंगाल में टीएमसी के गुंडों द्वारा लोकतंत्र पर प्रहार किया गया। भाजपा इस घिनौनी राजनीति का विरोध करती है और करती रहेगी। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी के नेताओं ने तार-तार किया है। विकास पांडेय, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, मृत्युंजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज में भी भाजपाई आंदोलित
कायमगंज। पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक की अगुवाई में नगर कमेटी के कार्यकर्ता बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां वह गैलरी में दरी बिछाकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसके बाद कहा कि पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के परिणाम आने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के कई परिवारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

स्थानीय पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। इसके बाद भाजपाइयों द्वारा एसडीएम नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें राष्ट्रपति से मांग की गई कि बंगाल में हुई हिंसक घटनाओं की सीबीआई जांच कराई जाए और हो सके तो राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस दौरान नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, नंदू गंगवार, सरस्वती वर्मा, अनिता गंगवार, विशन दीक्षित, सुरेंद्र कठेरिया, मनोज तिवारी, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed