{"_id":"643ef79ff930869d260b94f5","slug":"bjp-leader-sued-for-complaining-to-minister-farrukhabad-news-c-12-1-187670-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंत्री से शिकायत करने पर भाजपा नेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंत्री से शिकायत करने पर भाजपा नेता पर मुकदमा
Wed, 19 Apr 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
जहानगंज। आंगनबाड़ी केंद्र में पुष्टाहार वितरण की शिकायत करने पर एसपी के आदेश पर भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज कर लिया। भाजपा नेता दावा कर रहे है कि जांच में धांधली पाई गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी ममता कुमारी कठेरिया आंगनबाड़ी केंद्र आलूपुर में कार्यकर्ता है। उन्होंने एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर गांव के निवासी भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान शैलेंद्र राजपूत, भाई शिवानंद राजपूत के खिलाफ एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि भाजपा नेता कई बार राशन लेने आए उनको हर बार राशन दिलवाया गया। कुछ दिन पहले टीकाकरण हो रहा था। उसी दौरान भाजपा नेता शैलेंद्र राजपूत को राशन लेने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर भाजपा नेता जाति सूचक गाली गलौज कर अपमानित करने लगे। इस दौरान आशा कार्यकर्ता व लाभार्थी भी मौजूद थे। मारपीट करने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने इनको पकड़ लिया था।
भाजपा नेता के भाई शिवानंद राजपूत ने दूसरी कार्यकर्ता को फोन करके नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। भाजपा नेता ने बताया कि 25 मार्च को उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता कुमारी की राशन वितरण करने में धांधली की शिकायत की थी। जांच में धांधली पाई गई। उसके बाद भी उनके खिलाफ एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों व शीर्ष नैतृत्व को अवगत कराएंगे।