फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp

भाजपाइयों ने उड़ाईं नियमों की धज्जियां

Sat, 26 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp
फर्रुखाबाद। कोरोना से बचने के लिए शासन व प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रहा है, लेकिन यह बात भाजपाइयों के ही समझ में नहीं आ रही है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन में भाजपा की ओर से बिना अनुमति पंडाल लगाकर भंडारा चला।
विज्ञापन

जिला कोऑपरेटिव बैंक फतेहगढ़ के सरकारी भवन को चुनाव के लिए बिना अनुमति गेस्टहाउस के तरीके से इस्तेमाल किया गया। बैंक के बाहर पंडाल लगा। इसमें 100 से अधिक कुर्सिंया पड़ी थीं। यहां सुबह 10 बजे से भाजपा के बड़े व छोटे पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी पहुंचने लगे थे। महीने का चौथा शनिवार होने पर भी बैंक खोला गया। यहां बैंक का तो कोई काम नहीं हुआ, लेकिन मेहमानों के बैठने की व्यवस्था ठीकठाक थी। बैंक के कुछ कर्मचारी सेवादारी में भी लगे रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक पंडाल खचाखच भरने के साथ 100 से अधिक लोग खड़े नजर आए। पीछे हलवाई भोजन बनाता रहा। पहले चाय नाश्ता चला, फिर लंच पैकेट बांटे गए। इस दौरान छीनाझपटी की नौबत भी आई। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर भीड़ में लोगों का निकलना भी मुश्किल था। भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव करीब दो बजे नामांकन करने यहीं से निकलीं। इसके बाद वहां भीड़ कुछ कम हुई। जानकारी होने के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आचार संहिता व कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना तो दूर, वहां जाने की जरूरत भी नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोआपरेटिव बैंक के सचिव कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह सरकारी बैंक का चुनाव के लिए इस्तेमाल करना गलत है। अवकाश के दिन बैंक खुलने और वहां कोई समारोह होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई और न ही इसकी अनुमति ली गई। इस संबंध में जानकारी करेंगे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम की उन्होंने किसी को अनुमति नहीं दी है। सीओ सिटी नीतेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई के संबंध में वह फतेहगढ़ कोतवाल से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed