फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp distributed mask and sainitizer in farrukhabad

भाजपा के संपर्क अभियान में स्वदेशी अपनाने पर जोर

Sat, 13 Jun 2020 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
bjp distributed mask and sainitizer in farrukhabad
प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताकर प्रधानमंत्री के पत्रक, मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने आवास विकास कालोनी में फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। यहां आलोक सक्सेना, ममता सक्सेना भी मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोहल्ला कोटापार्चा में महामंत्री हिमांशु गुप्ता के साथ लोगों से मिले और पत्रक बांटे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, अमित शुक्ला साथ रहे। सदर विधायक मेजर सुनील दत द्विवेदी ने नगर पूर्वी मंडल के मोहल्ला तलैया फजल इमाम व जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत द्विवेदी ने मोहल्ला सेनापति में जनसंपर्क अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विकास पांडेय, रजनी गुप्ता, बबिता पाठक, प्रबल त्रिपाठी आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज के गांव जौरा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने बूथ अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह महिलाओं से मिलकर महिला सशक्तीकरण के कार्यों की जानकारी दी। विधायक अमर सिंह खटीक ने मोहल्ला सधवाड़ा में नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी के साथ लोगों से संपर्क किया। दुर्गेश बाथम, वरुण गंगवार, हामिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed