फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP candidates nominated for 14 director positions

14 डायरेक्टर पदों पर भाजपाइयों ने ही किया नामांकन

Thu, 25 Jun 2020 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates nominated for 14 director positions
फतेहगढ़ स्थित जिला सहकारी बैंक में नामांकन करने के बाद बाहर निकलते अध्यक्ष पद के दावेदार कुलदीप ? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए गुरुवार को 14 डायरेक्टर पदों पर हुए 15 नामांकन से ही भाजपा की जीत तय हो गई है। सुबह से ही भाजपाइयों ने सहकारी बैंक में नामांकन कक्ष के बाहर कब्जा जमा लिया था। सपा समर्थक कन्नौज की महिला के पर्चा लेते ही विवाद हो गया। नामांकन कक्ष से बाहर निकलने पर भाजपा समर्थकों ने सपाइयों की जीप घेर ली और हाथापाई हो गई। माहौल देख चालक जीप भगा ले गया। जानकारी पर नामांकन कराने आए सपाई कलक्ट्रेट में धरना देकर बैठ गए। शाम चार बजे नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और सपाइयों के पर्चे दाखिल न होने पर भाजपाइयों ने जीत तय होने से अध्यक्ष पद के दावेदार को माला पहनाकर नारेबाजी की। उधर, निर्वाचन अधिकारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में 14 डायरेक्टर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है। इसमें कन्नौज की भी समितियां शामिल हैं। डायरेक्टर के कुल 14 पदों के लिए सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी पीओ डूडा जय विजय सिंह, बैंक के कार्यपालक अधिकारी/सचिव जगदीश चंद्रा आदि नामांकन कक्ष में बैठ गए। भाजपा से कायमगंज के वीरेंद्र कुमार ने पहला नामांकन पत्र भरा। इसके बाद शैलेंद्र सिंह राठौर, भूदेव सिंह राजपूत, अध्यक्ष पद के दावेदार पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, दिनेश चंद्र मिश्र, अजय कुमार, रामपाल, नरेश चंद्र, अमर सिंह कुशवाहा, रतनेश द्विवेदी, आनंद किशोर, अरविंद कुमार, यादराम व उमेश चंद्र ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इसी बीच सपा समर्थक कन्नौज के तिर्वा समिति की प्रतिनिधि कंचन सिंह ने एक हजार रुपये फीस जमा कर पर्चा खरीदा। भनक लगते ही भाजपाइयों से विवाद हो गया। कंचन सिंह नामांकन कक्ष के बाहर निकलकर अपनी जीप में बैठी तो भाजपाइयों ने घेर लिया। समर्थकों से हाथापाई हुई। मौका पाकर चालक जीप भगा ले गया। उधर, नामांकन कक्ष में भाजपाइयों के दबाव से घबराए सपाई डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। तत्कालीन डायरेक्टर दिगंबर सिंह यादव ने कहा कि भाजपाई दबंगई पर उतारू हैं। वह नामांकन नहीं करने दे रहे हैं। नामांकन करने आए उनके बेटे दिग्विजय सिंह, अवधेश व लालाराम से भाजपाइयों ने हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित सीट पर नामांकन करने गईं कंचन सिंह से धक्कामुक्की की गई। पुलिस और प्रशासन भाजपा के पक्ष में है। इससे उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने एसपी को फोन किया। फोन रिसीव करने वाले एसपी के पीआरओ को घटना की जानकारी दी। करीब तीन बजे जिलाधिकारी के पहुंचने पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा कि करीब 300 भाजपाई अराजकतत्व बैंक का मुख्य द्वार घेरे हैं, जो उन्हें नामांकन नहीं करने दे रहे। जिलाधिकारी ने उन्हें नामांकन करने को बैंक जाने को कहा। यह जानकारी होते ही भाजपाइयों ने नामांकन कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगा ली। कुछ ही देर में नामांकन का समय समाप्त हो गया। इस बीच कोई भी सपाई नामांकन करने नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed