फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bill 72 thousand , RC 1.94 million

बिल 72 हजार, आर सी 1.94 लाख की

Fri, 09 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के अजब कारनामे हैं। 72 हजार रुपये के बकाएदार को 1.94 लाख
विज्ञापन
रुपये की आरसी भेज दी गई। आरसी देख उपभोक्ता ने एक्सईएन से शिकायत की है।

गांव खगऊ में हाजियापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। गांव में धीरे सिंह का निजी नलकूप है। एक लाख रुपये से अधिक का बिल होने पर विभाग ने आरसी जारी कर दी। तहसील से 1,94,975 रुपये की आरसी देख वह हैरान रह गए। वह डिवीजन कार्यालय में आए और बिल दिखवाया। यहां अभिलेखों में बकाएदारी दिखवाई तो मालूम हुआ की 72,235 रुपये बिजली का बकाया है

लेकिन आरसी 194975 रुपये की थमा दी गई। धीरे सिंह ने ओटीएस के तहत बिल जमा करने को रजिस्ट्रेशन कराया था। बिल संशोधन होने के बाद 52420 रुपये निकला। विभाग से गलत आरसी जारी किए जाने की उपभोक्ता ने एक्सईएन से शिकायत की।

उपभोक्ता ने बताया कि उसके खिलाफ गलत आरसी जारी की गई थी। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि बिल जमा किया होगा। उसकी पोस्टिंग समय पर नहीं हो पाई होगी। आरसी जारी होने के बाद पोस्टिंग होने पर बिल कम हो गया होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed