{"_id":"66158976403dfa900205865e","slug":"bike-slips-while-trying-to-save-children-farmer-dies-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102622-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक फिसली, किसान की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अचानक सड़क पर आए बच्चों को बचाने से एक बाइक फिसल गई। इससे बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साला मामूली घायल हो गया। किसान ससुराल में हुए पारिवारिक विवाद को निपटाने आ रहे थे।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव जाजपुर गोवा (जल्लापुर) निवासी अनुरूप का परिवार में विवाद हो गया था। वह पारिवारिक मामला निपटाने के लिए अपने बड़े बहनोई मैनपुरी जिले के थाना कुरावली गांव नगला नंदी निवासी अमर सिंह (55) को बुलाकर घर लौट रहे थे। अमर सिंह हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे। देर शाम वह मेरापुर थाने के गांव राजेंद्रनगर के पास पहुंचे, तो सड़क पर अचानक बच्चे आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे फिसलकर काफी दूर घिसटती चली गई। इससे अमर सिंह के काफी चोटें आईं, जबकि अनुरूप मामूली चुटहिल हुए। अमर सिंह को एंबुलेंस से मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
अमर सिंह के साले वकील ने बताया कि बहनोई के लिए उनकी बहन प्यारा देवी की शादी हुई थी। बेटा मुनेश, भूरे, बेटी शिवानी व बबीना हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। शव मोरचरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दे दी गई है।