फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike sliding uncle died, nephew wounded

बाइक फिसलने से मामा की मौत, भांजा घायल

Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike sliding uncle died, nephew wounded
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भांजे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जाते समय तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में मामा और भांजे घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मामा की मौत हो गई। सुरक्षा के लिए मामा ने हेल्मेट नहीं पहन रखे थे।
विज्ञापन


थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र रतीराम के यहां मंगलवार को भागवत कथा थी। इस पर उसके घर भांजा लालू पुत्र राजवीर सिंह निवासी सन्नऊ मिरहची जिला एटा आया था। बुधवार को मामा और भांजा बाइक से बेवर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश सुरक्षा के लिए हेल्मेट पहन कर नहीं निकले थे। संकिसा मार्ग काली नदी के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इससे दोनों लोग गड्ढे में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान अखिलेश की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। भांजे की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed