{"_id":"65f0afdf97120666f50047c4","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109267-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। ननिहाल में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह बाइक नंबर से पता लगाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी नेतराम कश्यप (35) खेती करते थे। वह सोमवार को बाइक से शाहजहांपुर के कोतवाली जलालाबाद गांव फरीदपुर निवासी मामा गंगा सिंह के यहां विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात में टॉपर व कड़हर चौकी के बीच में अज्ञात वाहन की टक्कर से नेतराम की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर जलालाबाद कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची।
रात में पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को पुलिस ने नेतराम की बाइक नंबर से उसका पता लगाकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेतराम के एक पुत्र पिंटू व चार पुत्रियां है। पत्नी ईश्वरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।