फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding uncle dies due to collision with dumper

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle dies due to collision with dumper
राजेपुर। डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई। भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद गांव कूरावंडा खाना निवासी छत्रपाल(35) शुक्रवार को 12 वर्ष की भांजी आरध्या को बाइक पर बैठाकर फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी बहनोई बलवीर सिंह के घर छोड़ने आ रहा था। अलीगढ़ चौराहे पर सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। चालक डंपर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में पहुंचाया। डॉक्टर ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आराध्या को इलाज के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। छत्रपाल अविवाहित था। सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दरोगा राजीव कुमार ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed