फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding farmer dies due to collision with tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 22 Mar 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to collision with tractor
फर्रुखाबाद। बरसी से बाइक पर घर जा रहे दो लोगों को ओवरलोड ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जिसमें से एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हरजू नगला निवासी जय सिंह राजपूत (55), गांव के ही रामपाल (50) के साथ बुधवार शाम बजरिया में बरसी में आए थे। रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक जब अर्रापहाड़पुर के पास पहुंची, तो ओवरलो़ड तेज रफ्तार ट्रैक्टर आता दिखा। जय सिंह ने बाइक फुटपाथ पर खड़ी की, मगर आलू के बोरे अधिक होने की वजह से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे जय सिंह व रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगे होने के कारण जय सिंह के सिर में चोट नहीं आई, मगर हाथ और पैर लगभग पूरी तरह कुचल गया। घायलों को रात पौने दो बजे लोहिया अस्पताल लाया गया। जय सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामपाल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय सिंह के चचेरे भाई वीरपाल ने बताया कि वह खेती करते थे। भाई आशाराम, दयाराम व ओम सिंह में दूसरे नंबर के थे। पुत्र अवधेश, अर्पित और पुत्री कीर्ति, रीना व जूली हैं। पत्नी जलेब श्री समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने रात में ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर गुरुगांव देवी मंदिर में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed