फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders without helmet will not get petrol from January 26

Farrukhabad News: मुख्य मार्ग पर लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर ट्रैक्टर पलटा, दो घायल

Thu, 09 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike riders without helmet will not get petrol from January 26
थाने के निकट पलटा पड़ा ट्रैक्टर व लगी भीड़। - फोटो : थाने के निकट पलटा पड़ा ट्रैक्टर व लगी भीड़।
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। अंडरग्राउंड पाइपलाइन की मरम्मत को खुदाई कर मुख्य मार्ग पर लगाए गए मिट्टी के ढेर पर चढ़कर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक व उसका साथी घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद घायल चालक को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कस्बा में जलापूर्ति सप्लाई के लिए पड़ी भूमिगत पाइपलाइन मुख्य मार्ग के किनारे से गुजरी है। बीते दिनों थाने के निकट पड़ी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। गुरुवार सुबह नगर पंचायत कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवाया। मिट्टी का ढेर कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर लगा दिया गया। शाम करीब सात बजे गुरसहायगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा ट्रैक्टर मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गया।
विज्ञापन


राहगीरों व दुकानदारों ने दौड़कर ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कन्नौज जिला के छिबरामऊ कोतवाली के कुंदन नगला निवासी ट्रैक्टर चालक राजन मिश्रा (35) व उसका साथी नौली निवासी मंजुल मिश्रा (47) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ विकास पटेल ने उपचार किया। राजन की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजुल ने बताया कि वह फर्रुखाबाद पांचालघाट जा रहा था। मिट्टी के ढेर के पास बेरिकेडिंग न लगे होने से हादसा हुआ। घटना के पहुंची नगर पंचायत टीम ने बैरिकेडिंग व लाल झंडे लगाए। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed