फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders chased the car from Kannauj, stopped it and beat it up.

Farrukhabad News: कन्नौज से बाइक सवारों ने कार का किया पीछा, रोककर पीटा

Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike riders chased the car from Kannauj, stopped it and beat it up.
कमालगंज थाने के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : कमालगंज थाने के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बिहार से दुल्हन की विदाई कराकर आ रही कार का पीछा कर बाइक सवारों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने कार में तोड़फोड़ कर सवार लोगों के साथ मारपीट की। कन्नौज से बाइक सवार पीछा करते हुए आ रहे थे। पुलिस ने कार चालक का मेडिकल कराया।
विज्ञापन




कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के रजीपुर चौराहे के निकट सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक सवार चार लोगों ने एक कार को रोका और तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने कार में सवार लोगों के साथ हाथापाई भी की। ईंट-पत्थर से कार के शीशे तोड़ दिए। सड़क पर बवाल होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


घटना के बाद बदायूं जिला के कादरचौक थाना के पसेई निवासी कार चालक भूपेंद्र यादव गाड़ी लेकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह बिहार प्रांत के सासाराम शादी बुकिंग पर कार लेकर गया था। कन्नौज से दो बाइक पर सवार चार लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। रजीपुर के पास उन्होंने कार रोकी और तोड़फोड़ व मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार कासगंज के अमापुर थाना के गधेयापुर निवासी रामवीर ने बताया कि वह अपने पुत्र संतूलाल का विवाह करने बिहार गया था। वह पुत्र संतूलाल, पुत्रवधू प्रियंका, बहनोई लालाराम, रिश्तेदार साधू व राहुल के साथ वापस घर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed