{"_id":"68ffc19fde4d071f1f050814","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-tractor-collisionbike-rider-killed-two-injured-in-tractor-collision-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-131867-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 30 रतिराम की फाइल फोटो।
कंपिल। शादी समारोह में रविवार देर रात शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण रतिराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बाज नगर निवासी राजेश राठौर, अपने चाचा रतिराम राठौर (47) और पड़ोसी धर्मेंद्र कठेरिया के साथ बाइक से गांव भैंसरी स्थित शादी समारोह में जा रहे थे।
जैसे ही वे कंपिल-सिवारा मार्ग पर गांव गौरखेड़ा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने रतिराम को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। पत्नी पूजा देवी का बुरा हाल है। उनके एक पुत्र भोला और तीन पुत्रियां भोली, रागिनी और लक्ष्मी हैं। थाना प्रभारी कपिल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।