{"_id":"65ce7270e819fb7331022ed9","slug":"bike-rider-killed-by-the-collision-of-pickup-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108370-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जनपद एटा थाना जसरथपुर गांव नगला मुरली निवासी अमित कुमार(23) बुधवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला उम्मैद निवासी मामा वेदराम की बेटी की शादी में आया था। चचेरे भाई अभिलाष के साथ बाइक से रात नौ बजे वापस आ रहा था। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अमित व ध्रुव घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां अमित की मौत हो गई। जानकारी पर भाई प्रदीप, विवेक, अजीत, बहन विनीता, अर्चना सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।