{"_id":"5eba91e98ebc3e9075171156","slug":"bike-rider-hit-bus-rider-and-bike-hit-by-bus-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp559688615","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में बाइक भिड़ने पर बस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में बाइक भिड़ने पर बस चालक को पीटा
विज्ञापन
कायमगंज में प्रवासी मजदूरों को कुआंखेड़ा क्षेत्र में छोड़कर वापस जाते समय बस में बाइक भिड़ने पर बाइक सवारों ने बस चालक को पीट दिया। चालक ने बस की चाभी, मोबाइल व 2 हजार छीनने का आरोप लगाया।
फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस के चालक पवन कुमार बाहर से आए प्रवासियों को कुआंखेड़ा छोड़कर बस लेकर वापस जा रहे थे। तभी मऊरशीदाबाद स्थित जूही शाह बाबा मजार के पास एक बाइक बस से भिड़ गई।
इस पर बाइक पर सवार 3 लोगों ने बस चालक को पीटकर बस की चाभी ले गए। कहा चाभी हमारे गांव से ले जाना। सूचना पर चौकी पुलिस ने दूसरी चाभी का इंतजाम कराया। चालक तहरीर दिए बिना ही बस लेकर चला गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक टिलियां गांव के हैं। संवाद