फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider father and daughter died in collision with dumper, nephew is serious

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता व पुत्री की मौत, भांजा गंभीर

Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and daughter died in collision with dumper, nephew is serious
लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन।
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। पूर्णागिरि माता के दर्शन करके घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे सराफ पिता-पुत्री व भांजा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। पिता व भांजे को रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के सेंट्रल जेल निवासी पारस बेटी दुर्गा का मुंडन संस्कार कराने रिश्तेदारों के साथ पूर्णागिरी गए थे। सोमवार तड़के तीन बाइकों और एक कार से परिजन और रिश्तेदार लौट रहे थे। शमसाबाद कस्बा निवासी सराफ रामकुमार (40) अपनी पुत्री अक्षरा (16) और सेंट्रल जेल निवासी भांजे शिवम सोनी (20) पुत्र राजेश सोनी बाइक से आ रहे थे। तीनों जैनापुर के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। रामकुमार हेलमेट लगाए थे, लिहाजा सिर के अलावा शरीर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने अक्षरा को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार और शिवम को रेफर कर दिया। दोपहर में इलाज के दौरान रामकुमार ने भी निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रामकुमार के फूफा राजेश सोनी ने बताया कि उनके पुत्र शिवम को आगरा रेफर किया गया है। मुंडन संस्कार से लौटते समय दुर्घटना हुई है। रामकुमार की पत्नी सरस्वती है। छोटा भाई उमेश सोनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि घटना में पिता-पुत्री की मौत हुई है। दोनों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। दुर्घटना करने वाला डंपर कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed