फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider falls 21 feet from overbridge, serious

Farrukhabad News: ओवरब्रिज से 21 फीट नीचे आकर गिरा बाइक सवार, गंभीर

Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bike rider falls 21 feet from overbridge, serious
शमसाबाद। ओवरब्रिज पर अनियमित उछाल का शिकार एक और बाइक चालक बना। कायमगंज से मुख्यालय की ओर आ रहा युवक पुल से बाइक समेत नीचे आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी विशाल अपनी बहन के घर कायमगंज गया था। दोपहर को वह बाइक से थाना नवाबगंज क्षेत्र के शुकरुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज से गुजर रहा था। पुल पर मोड़ और उछाल के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। विशाल की बाइक पुल की बाउंड्री से टकरा गई। पुल की बाउंड्री से टकराकर विशाल नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

युवक को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। उधर से गुजर रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शमसाबाद विजय गुप्ता ने गाड़ी रुकवाकर जानकारी की। उन्होंने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर भी उसे होश नहीं आया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। विशाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहीं जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार से जानकारी के लिए फोन किया गया तो उनका फोन लगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अब तक करीब 10 हादसे हो चुके
बताते चलें कि ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान अब तक करीब 10 हादसे हो चुके हैं। हादसों की संख्या बढ़ने पर जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व एआरटीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भेजकर जांच कराई थी। 11 महीना पूर्व मंझना निवासी रामकुमार की बाइक सहित पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई थी।
ग्राम खगऊ निवासी बाइक सवार दंपत्ति भी पुल से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो चुके हैं। यही नहीं पुल तैयार होने के दौरान ही एक युवक बाइक सहित करीब डेढ़ वर्ष पहले नीचे आ गिरा था। उसको उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ा था। स्थानीय लोगों की माने तो पुल पर अधिक मोड़ और अनियमित उछाल घटना होने का प्रमुख कारण है।

----------------
शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज की ऊंचाई लगभग 21 फीट है। पुल पर अनियमित उछाल बताया जा रहा है। डीएम ने भी इसकी जांच कराई थी। अभी जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार बाहर हैं उनके आने पर जांच कराई जाएगी। - वीरेंद्र चतुर्वेदी, अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed