{"_id":"65ee14b0feb4390b380d4887","slug":"bike-rider-dies-companion-injured-in-collision-with-tractor-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-109220-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
कमालगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ननिहाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा निवासी इंजमामुल (25) रविवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से कन्नौज के समधन के मोहल्ला दारा सराय स्थित ननिहाल जा रहा था। उसके साथ परिवार का अरशद उर्फ सोनू (23) था। रास्ते में गांव उबरीखेड़ा के पास बुलबुल कोल्ड स्टोरेज के सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे इंजमामुल की मौके पर ही मौत हो गई, अरशद घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष राजेश राय व खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक भाटी दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने इंजमामुल को मृत घोषित कर दिया। अरशद को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंची इंजमामुल की मां शाहिन बेगम व बहन सोनू बिलखने लगी। पिता अब्दुल ने बताया कि दोनों बाइक से दारा सराय में आयोजित जलसे में शामिल होने जा रहे थे। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)